आईसीएआई ने सीए मई सत्र की परीक्षा के परिणाम किए घोषित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education news. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए मई, 2022 सत्र की परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि परिणाम शुक्रवार 15 जुलाई, 2022 को जारी किए गए हैं। छात्रों को परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त होगा। इसे लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया था।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने बुधवार को किए गए अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि सीए मई सत्र की परीक्षा के परिणाम को आज 15 जुलाई, 2022 या कल 16 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

इन्होंने किया टॉप
सीए मई सत्र की परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में मुंबई के मीत अनिल शाह ने पहला स्थान (AIR-1) प्राप्त किया है। उन्हें 642 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर 639 अंकों के साथ जयपुर के अक्षत गोयल और तीसरे स्थान पर 611 अंकों के साथ में सुरत की सृष्टि के सांघवी रही हैं।

कब हुई थी परीक्षा?
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए मई सत्र की परीक्षा का आयोजन 14 मई से लेकर 30 मई, 2022 तक किया गया था। बता दें कि सीए की परीक्षा को देश की कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार मई और नवंबर महीने में किया जाता है। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को ओवरऑल 50 फीसदी अंक और हर विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाने होते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।