दांतों के पीलेपन से है परेशान तो अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दांत शरीर का वो अंग हैं जो आपकी मुस्कान में चार चांद लगा देता है। सफेद चमकते-दमकते दांत व्यक्तित्व को निखार देते हैं। जहां पीले दांत चेहरे पर दाग लगा देते हैं, वहीं सफेद दांत ख़ूबसूरती को दोगुना कर देते हैं।

दांतों के पीलेपन की मुख्य वजह स्मोकिंग, ख़राब ओरल हाइजिन और जेनेटिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए अच्छी डाइट का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।

अगर आप भी दांतों की सफेदी को बरकरार रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को अवश्य अपनाएं –

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

1. रोज़ाना या हर सप्ताह अपने दांतों को नमक और तेल से वॉश करें। आप चाहें तो इसमें दो बूंद सरसों का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। ऐसा करने से दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा।

2. अपने ब्रश में कोलगेट या कोई अन्य पेस्ट के साथ कुछ मात्रा बेकिंग सोडा की मिक्स कर लें। अब इसका इस्तेमाल दांतों में करें। इससे दांतों के पीलेपन से राहत मिलेगी।

3. संतरे का पाउडर भी दांतों के लिए रामबाण होता है। इससे दांतों को चमक और पीलेपन से छुटकारा मिलता है।

4. भोजन करने के पश्चात दांतों को नींबू के छिलके से रगड़ें। यह प्रक्रिया आप हर सप्ताह अपनाएं। इस दौरान ये ध्यान में रखें कि नीबू के छिलके को आप दातों के ऊपर ही रगड़ें।

5. दांतों के लिए नीम बेहद फायदेमंद होता है। दांतों पर नीम का इस्तेमाल करें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों को सभी बीमारियों से बचाते हैं। इससे पीलेपन को भी दूर किया जा सकता है।

6. दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर से कुल्ला करें। कुल्ला करते वक्त विनेगर में कुछ मात्रा पानी की भी मिला लें।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।