दिल की बीमारियों से बचना है तो ये 4 फूड का करें सेवन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

 

दिल की बीमारियों से बचना है तो ये 4 फूड का करें सेवन

Health News: जो जिंदगी इन दिनों शहर के लोग जी रहे हैं, वह दिल की सेहत के लिहाज से बड़ी गलत है। यही वजह है कि आए दिन किसी जवान शख्स को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिल जाती है। दिल का सबसे बड़ा दुश्मन होता है कोलेस्ट्रॉल और ये बेतरतीब के खानपान से पैदा होता है। हालांकि खाने-पीने की कई ऐसी चीजें भी हैं, जो दिल को खतरे से दूर रखने का काम करती हैं। उनमें से कुछ के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

बादाम (अल्मोंड्स) – बादाम के बारे में बड़े-बूढ़े जो कह गए हैं, अगर उसपर ऐतबार न हो तो आज के बड़े वैज्ञानिकों की बात सुन लीजिए। वो कहते हैं कि बादाम में ऐसे तत्व होते हैं, जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकते हैं। ये बुरा कोलेस्ट्रॉल ही होता है जो खून की नलियों में जमकर उन्हें संकरा कर देता है और इसकी बदमाशी नहीं रोकी जाती तो ये खून की नलियों पर इतना दबाव डाल देता है कि मामला दिल के दौरे तक पहुंच जाता है। बादाम दिमाग, बालों और ताकत के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा अगर एक मुट्ठी बादाम खा लें तो ये तगड़ी से तगड़ी भूख को मार देता है। अगर बादाम खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बुजुर्गों की एक सलाह याद रखें। बादाम को भिगोकर, बड़े आराम से चबा-चबा कर खाएं। कहते हैं बादाम पेट में नहीं बल्कि मुंह में पचता है। उसका जितना हिस्सा खड़ा रह जाएगा, वो अगले दिन सुबह वैसा का वैसा निकल जाएगा।

जौ (बार्ले)- आपको नहीं पता तो अपनी माता जी पूछ लें और उन्हें नहीं पता तो दादी को हर हाल में पता होगा। जौ पहले के जमाने में तो खूब इस्तेमाल होती थी। ये बड़ा जबरदस्त फाइबर है। अगर कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाना हो तो लगातार ढेर-ढेर सारा जौ खाएं। जौ खाने का सबसे आसान तरीका है उसे गेहूं में पिसवा लें। जौ का सत्तू भी मिलता है। सूप को गाढ़ा बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

जई (ओट्स) – ये भी जौ के परिवार की ही चीज है और इसका काम भी वैसा ही है। वैसे जौ के मुकाबले इसे खाना जरा आसान होता है। ओट्स की तो दर्जनों रेसिपी आजकल तैयार हो रही हैं। जैसे चाहें वैसे खाएं। इसे खाने से अच्छा वाला कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। अब और क्या बताएं इसके बारे में टीवी में विज्ञापन तो आप देख ही रहे होंगे।

ऑलिव ऑयल- इसमें खासतौर पर दो चीजें होती हैं एक ये बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और दूसरी इसमें ऐसा फैट होता है जो दिल के लिये अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं। इसे आप खाने में इस्तेमाल करें या सलाद में वैसे आप इसे सीधे एक चम्मच पी सकते हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल थोड़ा कड़वा थोड़ा कसैला होता है मगर कुछ दिनों में आदत पड़ जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।