दतोदा गांव में दो पक्षों में बड़ा विवाद में जमकर पत्थर-लाठी-डंडे चले, दर्जनभर से अधिक लोग घायल, 9 गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

15 से अधिक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, घरों में तोड़फोड़ की, अन्य वाहनों के भी कांच फोड़े, पुलिस ने स्थिति संभाली, बताया जा रहा है रूपए के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

 महू तहसील के दतोदा गांव में गुरुवार रात बड़ा विवाद हो गया।  दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए। डंडे भी चलाए। विवाद में दर्जनभर लोग घायल हो गए। 15 मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों पक्षों के करीब 80 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक  सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा में गुरुवार रात दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों एक दूसरे पर पत्थर और डंडे चलाए। घटना में एक पक्ष के आधा दर्जनभर से अधिक लोग घायल हैं। सिमरोल पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दतोदा में विवाद हुआ था। घटना के दौरान हमलावरों में 12 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की। 15 से अधिक बाइक को नुकसान पहुंचाया।

अन्य वाहनों के भी कांच फोड़े। देर रात सिमरोल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही पूरे गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम अक्षत जैन का कहना है कि तोड़फोड़ हुए मकान और टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहनों के पंचनामे पटवारी के द्वारा बनवाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किशोर चौहान ने अपने आठ रिश्तेदारों के साथ नरेंद्र मुंडेल के साथ 2,100 रुपये को लेकर तीखी बहस की। किशोर और अन्य ने मुंडेल के साथ मारपीट की और फिर उन पर और उनके घर पर पथराव किया। इस घटना में उनके घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हमले में शंकरलाल चौहान, अर्जुन देवड़ा, सुरेंद्र चौहान, प्रह्लाद और चार वर्षीय हिमांशी चौहान घायल हुए।

किशोर चौहान की शिकायत पर नरेंद्र मुंडेल और 85 अन्य पर केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट लिखाई गई। इसमें किशोर चौहान और आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शशिकांत कनकने ने कहा कि हमले में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थिति नियंत्रण में है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।