इंदौर में विद्यार्थियों ने मैराथन में परिवार के साथ शामिल होकर लोगों को किया जागरूक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार, प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को “प्रथम फैमिली मैराथन” का आयोजन किया गया।

फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन में स्कूली बच्चों ने सपरिवार हिस्सा लिया। साथ में बीएसएफ के जवानों की भी सहभागिता रही।

माडर्न ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा कराए गए आयोजन में संस्थान के समूह निदेशक एवं स्वच्छ इंदौर अभियान के ब्रांड एंबेसडर डा. पुनीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान एक विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज करने का प्रयास था जो पूरा हुआ। फैमिली मैराथन में उपरोक्त अभियानों के जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने सपरिवार स्लोगन एवं जागरूकता के साथ मैराथन को पूर्ण किया।

विभिन्न माध्यमों से कर रहे जनजागरण का काम – उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आवश्यक है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों से जन जागरण का कार्य किया जा रहा है।

ट्रैफिक सिग्नलों पर रेड लाइट के समय गाड़ी बंद करना, प्लास्टिक का उपयोग बंद करना, पेड़ लगाना, वर्षा के जल का संरक्षण करना, कूड़ा-कचरा नहीं फेंकना, स्वच्छता के नियमों का पालन करना आदि विषयों पर अभियान के तहत चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में फिट इंडिया की एंबेसडर आरती माहेश्वरी एवं अभाविप के प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

‘फ़िट इंडिया’ अभियान स्वस्थ भारत की परिकल्पना है। स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ परिवेश संभव है। अतः इस फैमिली मैराथन का स्वरूप स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ इंदौर को एक साथ लेकर चलता है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग वर्तमान समय की मांग है। संस्थान ने इंदौर नगर निगम के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।