रविदास महाकुंभ में सीएम शिवराज ने की घोषणा 100 करोड़ रुपए से बनेगा संत रविदास जी का मंदिर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

अनुसूचित जाति के बच्चों की स्कॉलरशिप 8 लाख रुपए की

MP News in Hindi। संत रविदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को संत रविदास महाकुंभ में शामिल होने सागर पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर 100 करोड़ रुपए की लागत से रविदास का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मकरोनिया के बरदुआं में जमीन भी देख ली गई है।

मंदिर में रविदासजी की सारी सीखें उकेरी जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यहां मध्यप्रदेश जल निगम की शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 291 करोड़ 25 लाख रुपए है।
संत रविदास महाकुंभ का आयोजन कजलीवन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवराज ने कहा कि संत शिरोमणि का जन्म काशी में हुआ था। इसलिए काशी तक तीर्थयात्रा ट्रेन चलाई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के बच्चों की स्कॉलरशिप 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने की घोषणा भी की। इसके बाद मंच से नीचे आकर संतों पर पुष्प वर्षा की, साथ ही कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, संत शिरोणमणि रविदास के विचारों को आज भाजपा चरितार्थ कर रही है।
कांग्रेस सिर्फ बातें करती है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदासजी की सीख है कि सभी को बराबर मानो। उन्होंने कहा- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां सभन को मिलै अन्न, छोट बडऩ सभ सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न… यह संदेश संत शिरोमणि रविदास जी ने दिया। हम ऐसे समाज की स्थापना के लिए संकल्पित हैं। कांग्रेस सिर्फ एससी समर्थन की बड़ी-बड़ी बातें करती है, कांग्रेस ने कभी गरीबों को अन्न दिया क्या? हमने दिया अपना कर्तव्य समझकर, एहसान नहीं किया। हमारी विकास यात्राएं निकल रही हैं। गांव-गांव जा रही हैं।
अगर कोई वंचित रह गया हो तो हर एक का नाम विकास यात्रा में ही जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां (सागर) धनप्रसाद अहिरवार का मर्डर हुआ था। अपराधी पकड़े नहीं थे। विधवा बहन को पैसे दिए नहीं थे। उस समय मैं मुख्यमंत्री नहीं था। आंदोलन किए, कमलनाथ के कानों में जू नहीं रेंगी। ऐसे लोग, जिन्होंने हमें छला है वोट के लिए, उनसे मैं रोज सवाल पूछ रहा हूं। हमारी देखादेखी उन्होंने भी रविदास कुंभ किया था। लेकिन, इन्होंने संत का स्वागत किया था क्या? संत के चरण में झुके थे क्या? ये अरबपति, खरबपति… कहां संतों के सामने झुकेंगे। संतों का अपमान कमलनाथ ने किया। सवा साल में सिर्फ वादे और प्रदेश को लूटने का काम किया।
 कांग्रेस ने कभी रविदास महाकुंभ मनाया क्या?
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा, मध्यप्रदेश के इतिहास में किसी भी राजनीतिक पार्टी की सत्ता रही हो, लेकिन शिवराज जी के नेतृत्व में बड़े विभाग अनुसूचित जाति को मिले हैं। मध्यप्रदेश को बने हुए 65 साल हो गए। साढ़े 46 साल कांग्रेस की सरकार रही। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कभी रविदास महाकुंभ मनाया क्या? रविदास महाकुंभ शिवराज सिंह चौहान मनाने का काम करते हैं। रविदास मंदिर में बैठने वाले संतों का सम्मान ष्टरू शिवराज करते हैं। हमारे बीच, हमारी झोपडिय़ों में आकर जो हमें बरगलाते हैं, वो कभी रविदास जी का सम्मान नहीं करते।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।