कोविड की दूसरी लहर में ऑटो को एंबुलेंस बनाने बाले जावेद पर  अब रेप का केस हुआ दर्ज 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑटो एंबुलेंस से लोगों को फ्री में अस्पताल पहुंचाने वाला जावेद विवादों में घिर गया है। जावेद के ऊपर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो को बना दिया एंबुलेंस, पत्नी के गहने तक बेच दिए

कोविड की दूसरी लहर में भोपाल के एक ऑटो चालक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऑटो चालक का नाम जावेद था। जावेद ने अपनी ऑटो को ही एंबुलेंस बना दिया था और मरीजों को फ्री में अस्पताल पहुंचाता था।

कोविड के दौरान जावेद की चर्चा उसके कार्यों के साथ ही पुलिस चालान को लेकर भी हुई थी। भोपाल का यह ऑटो चालक अब संगीन आरोपों की वजह से चर्चा में हैं।
जावेद पर एक महिला ने जबरन बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि जावेद उसके घर के पास में रहता है और उसका परिचय पूर्व से था। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। साथ ही जावेद का घर आना जाना शुरू हो गया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान जावेद ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर रेप किया है। अब वह शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

पुलिस ने धारा 376 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद ऑटो चालक जावेद की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। साथ ही उसकी गिरफ्तारी भी संभव है।

केस दर्ज होने के बाद जावेद फरार है, उसका पता नहीं चल पाया है। महिला ने पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं, आरोपी जावेद पहले से शादीशुदा है।

कौन है ये जावेद

कोरोना काल में जहां एक दूसरे की मदद करने से लोग डर रहे थे, उस दौरान एशबाग निवासी ऑटो चालक जावेद ने लोगों की मदद की थी। अपने ऑटो को ही जावेद ने एंबुलेंस में तब्दील कर दिया था।
मरीजों के बारे में जानकारी मिलते ही वह लोगों की मदद के लिए पहुंच जाता था। इस दौरान उसने कई लोगों की जान बचाई। साथ ही उनसे कोई पैसे भी नहीं लेता था।
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी जावेद के इस कदम की तारीफ की थी। ऑटो को एंबुलेंस में तब्दील करने के लिए उसे पत्नी के गहने बेचने पड़े थे।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।