जिनके जीवन में परमात्मा उनका जीवन सफल : साध्वी श्री कृष्णानंद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का सैलाब,राधे राधे के लगे जयकारे
इंदौर। संसार में हर मनुष्य को कर्तव्य करते रहना चाहिए,जिस व्यक्ति के जीवन में परमात्मा का आगमन हो जाता है उसका जीवन सफल हो जाता है,वही व्यक्ति सुखी रहता है जो भगवान के चरणों में रहता है,संसार दुखालय है व्यक्ति का जन्म ही सुख दुख भोगने के लिए होता है, दर्पण में मुख और संसार में सुख होता नहीं है सिर्फ दिखाई देता है।
मन का आनंद परमात्मा के चरणों में है, जो परमात्मा को मना लेता है, धन भगवान को इसलिए समर्पित करते है कि धन शुद्ध हो जाए, हर व्यक्ति को धन का दान जरूर करना चाहिए, भगवान को केवल व्यक्ति का मन चाहिए, मन से परे है भगवान, जीवन में हर व्यक्ति को पवित्र होना चाहिए, यह बातें रविवार को साध्वी श्री कृष्णानंद ने तीन इमली बस स्टैंड के पीछे स्थित मैदान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रतिदिन स्मरण करना चाहिए उनकी सेवा से ही पुण्य मिलता है।
आयोजन प्रमुख विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि कथा में प्रतिदिन भक्तों को भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है इसमें रोज अलग अलग व्यंजन बनाए जा रहे है चलित व्यवस्था के तहत सैकड़ों भक्त व्यवस्थित लाइन में लगकर महाप्रसादी ले रहे है वितरण कार्य में 50 से 60 लोगों की टीम व्यवस्था संभाल रही है।
कथा में सैकड़ों भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है कथा में विभिन्न चरित्रों का वर्णन किया जा रहा है। परिसर में झूले भी लगाए गए है। व्यासपीठ का पूजन अर्चन श्रीमती आशा कैलाश विजयवर्गीय,आकाश विजयवर्गीय, अमृतफले महाराज जी, उद्योगपति विनोद अग्रवाल,पत्रकार राजेश चेलावत सहित अन्य भक्तों ने किया ।
विधायक विजयवर्गीय ने बताया कि कथा 12 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से 7 बजे तक तीन इमली बस स्टैंड के पीछे स्थित मैदान पर होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।