"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
SHARE
Indore News in Hindi – आयकर विभाग, इंदौर की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में रविवार दिनांक 05.06.2022 को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 5.30 से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं विशेष अतिथि इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र उपस्थित हुए। साइक्लोथॉन का आयोजन प्रधान आयकर आयुक्त शशि भूषण प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ।
इसमें आयकर विभाग के साथ-साथ कर सलाहकार एसोसिएशन व AIM के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। हर उम्र के प्रतिभागियों ने जोश दिखाया।
सर्वप्रथम प्रधान आयकर आयुक्त शशि भूषण प्रसाद के द्वारा मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। प्रधान आयकर आयुक्त महोदय ने मुख्य अतिथिगणों की प्रतिष्ठा में स्वागत संबोधन दिया एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयकर विभाग द्वारा चलाये गये विभिन्न कार्यक्रमों से भी सभी को अवगत कराया।
उन्होंने प्रतिभागियों के जोश और उत्साह की तारीफ की, ऐसे आयोजनों में हमेशा अग्रसर रहने हेतु सभी को प्रोत्साहित भी किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती सुमित्रा महाजन जी ने अपने संबोधन में आयकर विभाग, इंदौर द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की व इस आयोजन हेतु प्रधान आयकर आयुक्त महोदय को बधाई दी व विशेष अतिथि हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों के उत्साह की तारीफ करते हुए सभी को साइक्लोथॉन हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की स्मृति में प्रधान आयकर आयुक्त महोदय द्वारा अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
नेहरू स्टेडियम से सुबह 06.30 बजे साइक्लोथॉन शुरू हुई। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमित्रा महाजन जी ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया।
साइक्लोथॉन की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से हुई जो विजय नगर तक जाकर पुनः नेहरू स्टेडियम तक 10 कि.मी. के लिए प्रस्तावित थी। इस साइक्लोथॉन में आयकर विभाग, सी. ए. एसोसिएशन सहित अन्य विभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
तत्पश्चात श्रीमती प्रज्ञा द्विवेदी, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती सुमित्रा महाजन व विशेष अतिथि हरिनारायणचारी मिश्र के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए प्रधान आयकर आयुक्त शशि भूषण प्रसाद व कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्रतिभागियों श्रोताओं एवं जुम्बा प्रशिक्षक आरती माहेश्वरी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया, इसके साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुई।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।