बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर विवादित बयान से भारत नाराज, पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नई दिल्ली. एनएससी में विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया।

इस बयान के बाद तो भारत में हंगामा हो गया। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी दूतावास के पास तीन मूर्ति मार्ग पर पाकिस्तान के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी नाराजगी जताई।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि,बिलावल भुट्टो ने जिस प्रकार का बेबुनियाद बयान दिया है वो पाकिस्तान और उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। ये असफलता की ओर बढ़ते हुए पाकिस्तान और वहां के एक असफल नेता का बयान है।

पाकिस्तान को दुनिया में कोई मान्यता नहीं मिलती – मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि, पाकिस्तान जिन लोगों को शह देता आया है उसके बारे में बात करने का समय आ गया है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसको दुनिया में कोई मान्यता नहीं मिलती। जिस प्रकार से इनके देश को नजरअंदाज किया जाता है उसी प्रकार से इनके बयान को भी नजरअंदाज करना चाहिए।

किसी भी विदेश मंत्री को शोभा नहीं देते ऐसे बयान – अनुराग ठाकुर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में कहा कि, आतंकवाद के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई किसी ने की है तो मोदी सरकार में हुई है। इस तरह के बयान किसी भी विदेश मंत्री को शोभा नहीं देते हैं।

शायद उसका दर्द उनको अभी तक है…
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 1971 में आज ही के दिन जिस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई थी शायद उसका दर्द उनको अभी तक है। उसके बाद भी पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करने,बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करता रहा।

पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।