भारत की फ्रांस से 26 राफेल विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने की योजना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्‍ताह फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान भारत, फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन परंपरागत स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीदने की योजना बना रहा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इसे लेकर रक्षा बलों ने रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्‍ताव रखा है। घोषणा हो सकती है। यदि यह रक्षा सौदा होता है तो भारतीय नौसेना को 22 सिंगल सीट राफेल और चार प्रशिक्षक विमान मिलेंगे। नौसेना की ओर से इन लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों को तत्काल हासिल करने के लिए दबाव डाला जा रहा है, क्‍योंकि देश की सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर इनकी कमी हो रही है।

विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर मिग-29 का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में दोनों विमानवाहक पोतों पर परिचालन के लिए राफेल की जरूरत है। वहीं तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों को नौसेना द्वारा प्रोजेक्ट-75 के हिस्से के रूप में रिपीट क्लॉज के तहत हासिल किया जाएगा। इन पनडुब्बियों को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड्स में बनाया जाएगा।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सौदे 90,000 करोड़ रुपये से अधिक के होंगे। हालांकि सौदे की राशि के बारे में सौदे की घोषणा के बाद अनुबंध वार्ता पूरी होने पर ही पता चल सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक, भारत इस सौदे की राशि को कम करने की मांग कर सकता है। साथ ही भारत का जोर अधिक से अधिक मेक-इन-इंडिया पर होगा।

इंडस्‍ट्री के सूत्रों ने कहा कि राफेल एम सौदे पर भारत और फ्रांस द्वारा बातचीत करने के लिए एक संयुक्त टीम बनाने की उम्मीद है, जैसा कि 36 लड़ाकू विमानों के लिए पिछले राफेल सौदे के लिए किया गया था।
इन प्रस्तावों पर रक्षा मंत्रालय में पहले ही उच्चस्तरीय बैठकों में चर्चा हो चुकी है और आगामी कुछ दिनों में रक्षा अधिग्रहण परिषद के समक्ष रखे जाने की संभावना है। वहीं फ्रांस में घोषणा से पहले सरकार द्वारा आवश्यकता की स्वीकृति दिए जाने की संभावना है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।