वाराणसी । इंद्रप्रस्थ सामुदायिक भवन में इंडियन रेलवे एम्प्लॉइज फेडरेशन का चतुर्थ त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में देश भर से आए रेल कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से सरदार सर्वजीत सिंह को राष्ट्रीय महासचिव एवं अभिषेक पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही आई.आर.ई.यू. के जोनल अध्यक्ष महेंद्र जाखड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आई. आर. ई. यू. महासचिव उम्मेद सिंह चौहान को राष्ट्रीय सहायक सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त योगेश कुमार मीणा को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
अधिवेशन में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें मुख्य रूप से –
पुरानी पेंशन बहाली, रेलवे के निजीकरण का विरोध, कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष छेड़ने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में फेडरेशन देशव्यापी आंदोलन चलाकर रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करेगा। अधिवेशन में NWR के सैकड़ों कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।