फिर निरस्त की इंडिगो ने अपनी हैदराबाद उड़ान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। रविवार सुबह हैदराबाद से इंदौर आने वाली इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान को निरस्त किया गया। कंपनी इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों से लगभग रोज एक से दो उड़ानों को निरस्त कर रही है।
इसके कारण इन उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी अधिकारियों द्वारा ऑपरेशनल कारणों से उड़ान को निरस्त करना बताया जाता है।
विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान (6ई-7271) रविवार सुबह 8.05 बजे हैदराबाद से इंदौर आती है, लेकिन आज कंपनी ने इसे निरस्त कर दिया।
इसके कारण इस फ्लाइट से इंदौर आने के लिए बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान हुए। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान को निरस्त करने की बात कही।
हैदराबाद से इंदौर के लिए सुबह कोई दूसरी उड़ान ना होने के कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई हांलाकि दोपहर 3.40 बजे इंडिगो की ही एक अन्य उड़ान जो हैदराबाद से इंदौर आती है उसमें कंपनी ने निरस्त उडान के कई यात्रियों को एडजस्ट किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।