Indore Bazar Khabar – इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर । नैफेड की बिकवाली से आलौच्य सप्ताह के दौरान दलहनों में मूंग बाजार मंदी पर रहा। चना भी घटाकर बोला गया। खाद्य तेलों में मॉंग की सुस्तता से बाजार नरमी पर रहे। तिलहनों में मजबूती रही। किराना जिंसों में लेवाली के अभाव में खोपरा गोला घटाकर बोला गया।
किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। गर्मी की अध‍िकता व लग्नसरा के चलते बाजार में ग्राहकी अटकी रही। शक्कर में लेवाली सामान्य ही है। मिलों की बिकवाली रहने से बाजार मंदी के देखे गये। शक्कर में बाजार 30-40 रू. प्रति क्व‍िंटल की गिरावट रही। शक्कर इस दौरान 3590-3620 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गयी। साबूदाने में दिसावरी तेजी के चलते बाजार मजबूती के देखे गये। साबूदना हल्के मालों में 4350-4500 रू. क्व‍िंटल के मध्य देखे गये। सौंफ, धनिया व जीरे में वार्ष‍िक संग्रहण वालों की मॉंग के चलते बाजार मजबूती के रहे। कालीमिर्च में दिसावरी तेजी के चलते बाजार में मजबूती देखी गयी। कालीमिर्च एटम क्वालिटी मालों में बाजार 575-590 रू. प्रति किलो पर आ गये। नारियलों में आवकें ठंडी रहने से बाजार सुर्खी के रहे। नारियलों में 120 भरती मालों में बाजार 1650-1700 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में व्यापार की मात्रा कम ही रही।
तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। बाजार सूत्रों का मानना है कि खाद्य तेलों में ऊँचे भावों पर मॉंग ठंडी रहने के साथ ही आयातित मालों में कीमतें अटकने से बाजार मंदी के देखे गये। आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 20 रू. प्रति 10 किलो तक की गिरावट आयी और सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1610-1630 रू. प्रति 10 किलो पर आ गया। सोया व कपास्या तेलों में बाजार 2-5 रू. प्रति 10 किलो तक की नरमी आयी। इस दौरान सोया तेल रिफाइंड माल 1580-1585 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सरसो बाजार 6500-6600 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूती के देखे गये।
दाल दलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। चना आलौच्य सप्ताह के दौरान 100 रू. क्व‍िंटल टूटकर 4800-4850 रू. क्व‍िंटल पर आ गये। मूंग में नये मालों की आवके सुधरने के साथ ही नैफेड की बिकवाली से बाजार मंदी के देखे गये। मूंग में बाजार 300-500 रू. प्रति क्व‍िंटल तक की गिरावट आयी और मूंग बाजार 6000-6500 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मसूर में छुटपुट लेवाली से बाजार 50-100 रू. प्रति क्व‍िंटल तक चढ़ गये। मसूर इस दौरान ऊँचे में 6700 रू. प्रति क्व‍िंटल बिक गयी। तुअर निमाड़ी बेस्ट मालों में 6200-6500 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गयी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।