Indore Bazar News – इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. स्टॉकिस्ट बिकवाली से आलौच्य सप्ताह के दौरान दलहनों में चना घटाकर बोला गया। मसूर भी सुस्ती पर रहा। खाद्य तेलों में कारोबार ठंडा-ठंडा ही रहा। बाजार एक दायरे में ही रहे। तिलहनों में सोयाबीन व सरसो मजबूती पर रही। लेवाली के अभाव में शक्कर सुस्ती पर रही। खोपरा गोला मजबूती पर रहा।

किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कमोवेश सामान्य देखी गयी। कोरोना के बढ़ते मामलों व पाबंदियों की शुरूआत के बीच बाजार सामान्य बने रहे। शक्कर में पूछपरख सामान्य से कमजोर है। आने वाले दिनों में भी कोई बड़ी मॉंग बाजार में नहीं है, जिसके चलते भावों में मजबूती देखी गयी। बीते सप्ताह के दौरान शक्कर में बाजार 3525-3550 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत देखे गये। खोपरा गोला पूछपरख कमजोर रहने के चलते 210-235 रू. प्रति किलो के बीच बना रहा। बादाम गिरी में अब लेवाली ठंडी पड़ने लगी है। आयातित मालों की उपलब्धता बड़ने से बाजार सुस्ती पर रहे। बादाम गिरी में सप्ताह के दौरान बाजार 650-720 रू. प्रति किलो के मध्य बने रहे। कालीमिर्च, जीरा व सौंफ में बाजार बने रहे। नारियलों में आवकों की सुस्तता के बीच भावों में मजबूती देखी गयी। नारियल 120 भरती मालों में बाजार 1400-1425 रू. प्रति थैले पर मजबूत देखे गये। अन्य किराना जिंसों में बाजार पूर्व स्तर पर बने रहे।
तेल तिलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा सामान्य से ठीक देखी गयी। सरसो में स्टॉकिस्ट हाथ खेंचकर बिकवाली कर रहे है। नये मालों की आवकों में समय है। वहीं सोयाबीन में आवकों में समय है। वहीं सोयाबीन में आवकें अच्छी बनी हुई है। संयंत्रों की मॉंग भी दमदार रहने से सोयाबीन में तेजी के समीकरण बने हुए है। समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इन्दौर लाईन पर 1320-1340 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूत देखा गया। सोया व कपास्या तेलों में 2-5 रू. प्रति 10 किलो की तेजी मंदी के बीच बाजार बने रहे। सोया तेल रिफाइंड मालों में 1200-1205 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूत बना रहा। कपास्या तेल भी बने रहे।
दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में व्यापार सामान्य रहा। चने में स्टॉकिस्ट ऊपरी स्तरों पर बिकवाल है, जिससे चना 5150-5200 रू. क्व‍िंटल बिककर पुन: 5100-5150 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। तुअर दाल में घरेलू वार्ष‍िक संग्रहण वालों की मॉंग बनने लगी है, जिससे साबूत मालों में पूछपरख अच्छी है। तुअर बीते सप्ताह के दौरान 5800-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत देख गये। वहीं मसूर में बिकवाली से बाजार 50-100 रू. क्व‍िंटल तक हल्के पड़े। मसूर में बढ़‍िया माल 7200-7250 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। उड़द व मूंग में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।