Indore Bazar Today – इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। बिकवाली के चलते आलौच्य सप्ताह के दौरान दलहनों में मूंग बाजार घटाकर बोले गये। चना पूर्वस्तर पर रहा। खाद्य तेलों में व्यापार सुस्त-सुस्त ही रहा। तिलहनों में टिकाव रहा। किराना जिंसों में शक्कर व गोला सुस्ती पर रहा।

किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय किराना बाजार में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा। शक्कर में लेवाली ठंडी रहने के साथ ही स्टॉक का भरावा बड़ रहा है। यद्यपि एक्सपोर्ट का सहारा बाजार को है। फिर भी शक्कर बाजार 3600-3700 रू. क्व‍िंटल के दायरे में बने हुए है। आलौच्य सप्ताह के दौरान शक्कर बाजार 3560-3610 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बने रहे। खोपरा गोला में फ‍िलहाल मॉंग सीमित है। साबूदाना उत्पादन कमी की मार झेल रहा है। लेवाली सीमित चलने के बावजूद बाजार मजबूती पर है। कालीमिर्च में उत्पादक मंडियों तरफ बिकवाली ठंडी रहने से बाजार मजबूती पर है। कालीमिर्च में एटम क्वालिटी माल 575-590 रू. प्रति किलो पर मजबूत रहे। बादाम व काजू सहित अन्य सूखे मेवों में पूछपरख ठंडी चलने से बाजार पूर्व स्तर पर बने रहे। नारियलों में 120 भरती मालों में बाजार 1450-1500 रू. प्रति थैले पर मजबूत रहे। अन्य किराना जिंसों में बाजार बने रहे।

तेल तिलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। इंडोनेश‍िया द्वारा पॉम ऑइल के निर्यात से प्रतिबंध हटाये जाने की संभावना के मद्देनजर देशी खाद्य तेलो में बाजार सुस्ती के रहे। इस दौरान सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1630-1650 रू. प्रति 10 किलो पर मजबूत रहा। सोया व कपास्या तेलों में बाजार 25-50 रू. प्रति 10 किलो तक टूट गये। सोया तेल रिफाइंड मालों में 1570-1575 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सोयाबीन बाजार 7000-7500 रू. प्रति क्व‍िंटल पर कमजोर ही रहे। सरसो व रायडा सुर्ख बना रहा।
दाल दलहन :-
बीते सप्ताह के दौरान दलहनी जिंसों में व्यापार सामान्य से अध‍िक नहीं रहा। चने में वर्तमान स्तरों पर लिवाली कमजोर है। नये मालों की आवकें अच्छी है। चना बाजार 4800-4850 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बने रहे। वहीं तुअर में बाजार 5500-6000 रू. क्व‍िंटल के बीच रहे। मूंग में उत्पादन अच्छा बताया जा रहा है। विशेषकर मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों तरफ अच्छे उत्पादन के बाद आवकों का सिलस‍िला बनने लगा है। मूंग में बाजार 200-300 रू. क्व‍िंटल की गिरावट आलौच्य सप्ताह के दौरान दिखा गये। मूंग बाजार इस दौरान 6650-6650 रू. से टूटकर 6350-6450 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मूसर में बाजार 100 रू. क्व‍िंटल के मुनाफे से 6750-6775 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।