Indore Corona Update सावधान 584 नए मरीज, तेजी से फ़ैल रहा संक्रमण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन इसमें इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को 584 नए मरीज मिले और 2 लोगों की मृत्यु हो गई। यह अभी तक का कोरोना का तीसरा बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 22 नवंबर 2020 को 586 और 1 दिसंबर 2020 को 595 मरीज 1 दिन में सामने आए थे।
बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक कुल 4,519 संदिग्धों की जांच में हर 7वां मामला संक्रमित मिला। इससे संक्रमण की दर 13 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 9 लाख 4 हजार 178 सैंपलों की जांच की जा चुकी है तथा इनमें से 65 हजार 957 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से अब तक 949 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 299 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। विभिन्न अस्पतालों में अभी 2,523 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बीते मंगलवार को 477 मरीज मिले थे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

लॉकडाउन नहीं : इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हमार पास अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर खाली हैं तथा शहर में अभी लॉकडाउन लगाए जाने की स्थिति नहीं है। रोज 30 से 50 मरीज अस्पतालों में जा रहे हैं तथा मरीजों को लेकर डिस्चार्ज पॉलिसी भी बनी हुई है। संक्रमण को रोकने के लिए हम और कुछ प्रतिबंध लगाएंगे। टोटल लॉकडाउन या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने जैसे कदम हम नहीं उठाएंगे। उन्होंने लोगों से जागरूकता बरतने की अपील की है तथा मास्क पहनने, सोशल‍ डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments