इंदौर क्राइम: युवक की हत्या कर सूटकेस में भरा शव, पेट्रोल से जलाया, पुलिस जुटी जांच में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सूटकेस में एक शव पड़ा मिला। इसमें आग भी लगाई गई थी। आग के बाद ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना निहालपुर मंडी के पास की है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली कि एक सूटकेस में किसी का शव पड़ा है, जिसमें आग लगाई गई है।

घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाई। ऐसा लग रहा है कि शनिवार देर रात से रविवार तड़के पांच बजे के बीच यह शव फेंका गया है। इसे जलता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना दी थी। ट्रॉली बैग में शव पड़ा था।
प्रथमदृष्ट्या यही लग रहा है कि हत्या कहीं की और पहचान छिपाने के मकसद से उसे सूटकेस में भरकर जलाया गया।
शव किसका है यह पता नहीं चल सका है न ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सूटकेस के आधार पर पता लगा रही है।

शव पर नहीं थे कपड़े, आंतरिक अंग निकले बाहर

इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके शरीर को चाकुओं से गोदा गया है। बाद में सूटकेस में भरा और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल पाया।
पुलिस को अधजला शव मिला। शव के आंतरिक अंग भी बाहर निकले हुए  थे। शव को कोई पहचान न सके इसलिए कपड़े भी उतार दिए गए।
जिस तरह से हत्या की गई है उससे अवैध संबंधों की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ]
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।