Indore Crime News : EOW के ट्रैप में करोड़पति निकला वन विभाग का रेंजर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

उज्जैन EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने 36 साल की नौकरी में फॉरेस्ट गार्ड से रेंजर बने बिहारी सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए  गिरफ्तार किया है। फॉरेस्ट रेंजर की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में अभी तक रेंजर के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता चला है। इंदौर की स्कीम नंबर 140 में डेढ़ करोड़ का आलीशान बंगला सहित एक अन्य मकान, 2 लाख नकदी, 17 बीघा खुड़ैल में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा रेंजर को गाड़ियों का भी शौक है। EOW की टीम रेंजर के बैंक खातों की जांच में भी जुट गई है।

EOW SP दिलीप सोनी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रेंजर अधिकारी जमीन को समतल करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद फॉरेस्ट रेंजर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

500 रुपए से की थी शुरुआत
दिलीप सोनी ने बताया कि 1984 में बिहारी सिंह बतौर फॉरेस्ट गार्ड विभाग में पदस्थ हुआ। 20 साल तक बिहारी सिंह ने इंदौर में ही अपनी सेवाएं दीं और भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपए की संपत्ति जुटा ली। 2018 में बिहारी सिंह का तबादला दमोह बतौर रेंजर के तौर पर हो गया था। यहां उसने काले हिरण शिकार के मामले में तस्करों को मदद की और तस्करों के साथ मिलीभगत के कारण उसे 12 दिन की जेल भी हुई थी। रेंजर की 10 महीने की नौकरी और बची थी।

करोड़ों रुपए बताई जा रही बंगले की कीमत
एसपी सोनी ने बताया कि बिहारी सिंह का बंगला कनाडिया स्थित चित्रा स्टेट के पास है। जिस कॉलोनी में रेंजर ने 8000 हजार स्क्वायर फीट में आलीशान बंगला बनवाया है। बंगले की कीमत लगभग डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है।

बिहारी सिंह के बंगले के अलावा इंदौर के दुर्गा विहार एक मकान पर कार्रवाई जारी है। छापे के दौरान एक बोलेरो गाड़ी, एक स्विफ्ट गाड़ी भी विभाग को मिली है। वहीं कई बैंक खातों की जानकारी भी विभाग को लगी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।