Indore Crime News – गैंगवार पर गृहमंत्री का पलटवार, उधर घायल अर्जुन ठाकुर का विडियो हो रहा वायरल  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

सरकार सख्त कहा – शराब माफियाओं के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होगी, इनकी संपत्ति जब्त कर नेस्तनाबूद की जाएगी

Indore Crime News. गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को इंदौर में शराब माफिया के बीच हुई गैंगवार को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। हमने इंदौर के विषय को बहुत ही गंभीरता से लिया है। शराब कारोबारियों की घटना के बाद क्रिया और प्रतिक्रिया दाेनाें की गंभीर। हमने तय किया है कि इनके खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस पर NSA के तहत कार्रवाई के साथ ही इनकी संपत्ति को भी नेस्तनाबूद करने की कार्रवाई की जाएगी। इंदौर में इस प्रकार की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने मैदान संभाल लिया है। इस मामले में निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कहा – पुलिस-प्रशासन से सूची मिली है। हम संपत्तियों की जांच करवा रहे हैं। मौके पर पहुंचकर भी जांच की जा रही है। संबंधित को नोटिस देकर भी जांच की जा रही है। संपत्ति अवैध पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बता दें सोमवार को सत्य साईं चौराहे पर शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को गोली मारने की घटना हुई थी। घायल अर्जुन ठाकुर ने बताया कि, मीटिंग के दौरान शराब माफिया पिंटू भाटिया, ए.के. सिंह, गैंगस्टर सतीश भाऊ, हेमू ठाकुर और चिंटू भाटिया योजना बद्ध तरीके से मेरी हत्या करने आए थे और गोलियां चलाई एक गोली मेरे पेट में लगी।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर पुलिस ने शराब ठेकेदार अर्जुन पिता वीरेंद्र सिंह ठाकुर निवासी पाटनीपुरा की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कालिंदी गोल्ड की तरफ भागे और यहां से सफेद रंग की कार से बाहर निकल गए. इसके बाद बाणगंगा, खजराना, लसूड़िया थाने की टीमों को अलर्ट किया और अलग-अलग जगहों पर भेजा दो टीमें उज्जैन और देवास भी गई, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। एक शराब ठेकेदार के मुताबिक आरोपी हेमू ठाकुर, अपने भाई पिंटू और गैंगस्टर सतीश भाऊ के साथ मिलकर वर्यस्य कायम करना चाहता है
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।