Indore Crime News – इंदौर में फिर हुई चाकूबाजी:दो दोस्तों को तीन लड़कों ने चाकू मारे, एक की मौत 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. इंदौर शहर में अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, शहर के लसूड़िया में बुधवार देर रात एक नाबालिग की तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना तब हुई है, जब शहर में गुरुवार को मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट थी।

वारदात स्कीम नंबर 78 की है। यहां रहने वाले 17 साल के हितेन्द्र और उसके दोस्त मयूर पर तीन नाबालिगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को इजाल के लिए भंडारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मयूर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम आरोपियों और हितेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। परिवार के मुताबिक हितेन्द्र के पिता जगन्नाथ मराठा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां भंडारी अस्पताल में कर्मचारी है। हितेन्द्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले भी नाबालिग हैं। हत्या के कारणों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।