Indore Crime News : रियल एस्टेट कर्मचारी की रहस्यमय मौत, ‘पार्टी, सेक्स ऑफर और चाकूबाजी…’ में फसीं कहानी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

लसूड़िया थाना इलाके में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. महालक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एमआर-04 रोड पर एक फ्लैट में एक युवक की खून से सनी उसी के बिस्तर पर लाश मिली. घटना के बाद मृतक के दोस्त ने पुलिस को जो कहानी बताई, वह कई सवाल खड़े कर रही है और उस पर आसानी से भरोसा कर पाना आसान नहीं है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ मृतक के दोस्त ने अब तक पूछताछ में यह बताया है कि रात करीब दो बजे के लगभग जब सभी दोस्त पार्टी कर लौट रहे थे, ठीक उसी वक़्त रस्ते में एक युवती और दो युवक मिले. युवती ने मृतक देवांशु मिश्रा को शारीरिक संबंध के लिए प्रलोभन दिया.

देवांशु जब वह रुका तो कुछ युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया. हमले में घायल देवांशु को उसका दोस्त सतीश घर ले आया और दूसरे कमरे में सुला दिया. हालांकि सुबह देवांशु अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला.दरअसल घटना लसूड़िया थाना इलाके में स्थित एमआर-04 रोड पर स्थित एक बिल्डिंग की है.

इस बिल्डिंग की दुसरी मंजिल पर सतीश और देवांशु अपने दोस्तों के साथ किराये पर रहते थे. बुधवार रात देवांशु और सतीश, जितेंद्र, हेमराज, और मोहित पार्टी करने गए थे. पार्टी के बाद जितेंद्र, मोहित और हेमराज को पहले छोड़ दिया. उसके बाद सतीश और देवांशु घर जा रहे थे. इसी दौरान रस्ते में एक बाइक पर आये दो युवक-युवती ने ओवरटेक किया और आगे आकर बाइक रोक ली. युवती ने शारीरिक संबंध बनाने को कहा.

इसी दौरान अचानक बहस हुई और युवती के साथ आये युवको ने देवांशु पर चाकू से हमला बोल दिया. इसके बाद उसके दोस्त सतीश ने और अधिक लापरवाह रवैया अपनाते हुए देवांशु को घायल अवस्था ने घर पर जाकर कमरे में सुला दिया. सुबह के वक़्त जब सतीश ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी.

दोस्त सतीश का दावा है कि अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है ,जबकि मृतक के कमरे में अत्यधिक रक्त स्त्राव नहीं था लेकिन शरीर पर चोट के निशान जरूर थे. देवांशु का कुछ माह पूर्व ही विवाह हुआ था. वह नौकरी के सिलसिले में इंदौर में रहता था जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते थे. वह मूलतः रीवा का रहने वाला था.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।