Indore Crime News – रसोमा चौराहे पर फिर हुआ प्रसिद्धि का प्रयोग, लड़की के डांस के बाद लड़के के स्टंट का विडियो वायरल  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. इंदौर का रसोमा चौराहा प्रसिद्धि पाने का केंद्र बनता जा रहा है,  तीन दिन पहले एक लड़की के डांस का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक लड़के के स्टंट का विडियो सामने आया है। पुलिस अब इसकी तलाश में जुट गई है। लगातार दूसरा वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। हालांकि, जम्पिंग वीडियो को लेकर ट्रैफिक DSP उमाकांत चौधरी ने कहा कि युवक भी मॉडल के साथ आया था। उसी समय यह वीडियो बनाया गया है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है।

सोमवार को मॉडल श्रेया कालरा ने इसी रसोमा चौराहे पर डांस किया था। मॉडल ने कार की छत पर भी चढ़कर डांस किया था। इसकी वजह से ट्रैफिक रुका रहा। मॉडल श्रेया कालरा ने डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मॉडल के इस डांस को ‘डेयर एक्ट’ कहा जाता है। मामला सामने आने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर पुलिस ने मॉडल के खिलाफ धारा 290 में मामला दर्ज किया है। बाद में मॉडल श्रेया कालरा ने सफाई दी कि उन्होंने ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा किया था।

श्रेया के बाद आए युवक के वीडियो में वह रसोमा चौराहे पर जम्पिंग कर रहा है। उसने कुछ मूव्स भी वहां दिखाए। इस दौरान ट्रैफिक रुका रहा। चौराहे पर जम्पिंग करते हुए युवक के बारे में अब पुलिस जांच की बात कह रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।