Indore Crime News: इंदौर के अपराध से जुड़ी खास ख़बरें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
1. विजयनगर टीआइ के मुताबिक 10 सितंबर को पुलिस ने सुशीला रावत की शिकायत पर कुलदीप, ऋतु, आशुतोष मिश्रा, राजेश नायक, विश्वास शर्मा, शुभम शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपित बड़ी भमौरी में फर्जी एडवाइजरी फर्म खोल लोगों के साथ ठगी करते थे। ठगी के लिए पश्चिम बंगाल और बिहार की सिम का उपयोग होता था। टीआई के मुताबिक जांच में पता चला कि आरोपितों को अजय पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता निवासी पवनपुरी कालोनी निवेशकों के नंबर और प्रोफाइल बेचता था। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह स्टाक मार्केट में काम करता है। शेयर बाजार में रुचि लेने वालों के डीमैट अकाउंट खुलवाता है। यहां से वह ग्राहकों की सारी जानकारी लेकर कुलदीप को सप्लाई कर देता था।
2. गांधीनगर टीआइ संतोष यादव ने बताया कि जिला बदर आरोपित 30 वर्षीय राजा उर्फ बोना उर्फ राजदीप पुत्र विक्रम सिंह निवासी कस्तूर नगर को गिरफ्तार किया है।  मंगलवार को टीम के साथ बाइक से भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि जिला बदर होने के बावजूद भी आरोपि क्षेत्र में घूम रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की गई है।
3. विजय नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण के आरोपित नानू उर्फ यश पुत्र कल्याणसिंह बुंदेला निवासी श्याम नगर को गिरफ्तार किया है। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक आरोपित पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
4.  खजराना थाना पुलिस ने एक बच्ची की मां के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है जो तीन साल के बच्चे को गर्म संडासी से दागने का जुर्म करी थी,  महिला आठ महीने पूर्व पति से अलग हो गई थी। इस दौरान उसने तीन ब्वाय फ्रेंड भी बना लिए। पूछताछ की खबर लगने पर दो ब्वाय फ्रेंड तो थाने भी पहुंचे जिन्हें पुलिस ने बैठा लिया। महिला का पति भी दूसरी शादी कर चुका था। खजराना थाना टीआई दिनेश वर्मा ने महिला के सामने ही बच्चों से पूछा तो उन्होंने मां के साथ जाने से इनकार कर दिया। बच्चे ने कहा पहली मां जलाती है। वह दूसरी मां के पास रहना चाहते हैं। इस बीच महिला की मदद करने को युवक पहुंच गए। इसमें एक सात साल छोटा था। उसने महिला को अपना दोस्त बताया। टीआई ने उसका मोबाइल जांचा तो महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो मिल गए।
5. व्यापम की शिकायतों पर फिर एफ आई आर होना शुरू हो गई है. कमलनाथ सरकार में 16 FIR दर्ज की गई थीं. अब बीजेपी सरकार में FIR दर्ज करने का सिलसिला शुरू हो गया है. बीजेपी सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद अब यह आंकड़ा बढ़कर 17 तक पहुंच गया है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।