Indore Crime News – एसटीएफ का बड़ा छापा: हवाला कारोबारियों से बरामद किये 70 लाख, 7 गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
Indore News: मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इंदौर के जावरा कंपाउंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के हवाला कारोबारियों से हवाला के 70 लाख 10 हजार रुपये पकड़े। पुलिस ने मौके से हवाला कारोबारी राजेंद्र सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी (एसटीएफ) मनीष खत्री के मुताबिक सूचना मिली थी कि जावरा कंपाउंड स्थित नाकोड़ा कॉम्पलेक्स की तीसरी मंजिल पर हवाला के जरिए लेनदेन होता है। गुजरात के हवाला माफिया के कर्मचारी विशेष रुप से तैयार जैकेट में रुपयों की खेप ले जाते है। सूचना पर मंगलवार को टीम ने छापा मारा और नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।
दीवार में बने चेंबर में छुपा रखे थे रूपए

आरोपितों ने रुपये दीवार में बने विशेष चेंबर में छुपा कर रखे थे। चेंबर स्कैल से दबाने पर खुलता था। पूछताछ में आरोपियों ने हवाला का काम करना तो स्वीकारा लेकिन रुपयों से इनकार कर दिया। काफी तलाशी के बाद भी रुपये हाथ नहीं आए तो सिपाही हताश हो गए। मुखबिर ने बताया रुपये तो कमरे में ही छुपा रखे हैं। इस पर शक गहराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। तभी एक दीवार में विशेष चेंबर बना दिखाई दिया जो कि टाइल्स से बनाया गया था। उसमें छोटा-सा स्थान था जिसमें स्कैल समा सकती थी। जवानों ने उसमें स्कैल घुसाई तो खिड़की खुल गई और रुपयों की गडि्डयां मिली। एसपी के मुताबिक मौके से नोट गिनने की तीन मशीने भी मिली है।

एसपी के मुताबिक पुलिस ने राजेंद्र पुत्र अंबालाल पटेल निवासी सास्वत सोसायटी अहमदाबाद, सुरेंद्र पुत्र लेसूजी सोलंकी निवासी योगेश्वर कॉलोनी मेहसाणा अहमदाबाद, अजयसिंह पुत्र भारतसिंह सोलंकी निवासी योगेश्वरी कॉलोनी अहमदाबाद, मेहुल पुत्र मनुप्रसाद दवे निवासी चाणसभा पाटन, मदनसिंह पुत्र राजेंद्रसिंह गोहिल निवासी मोझपरा भावनगर, दशरथ पुत्र नेहरभाई राठौर निवासी सिमर सोमनाथ, विजय पुत्र बच्चू भाई लोहिया निवासी वीर सोमनाथ सिमरन सोमनाथ को पकड़ा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।