Indore Crime News – मानसिक बीमार युवती से पहले ड्राइवर ने, फिर दो और लोगों ने किया था दुष्कर्म

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. घटना  3 जुलाई की रात बेटमा की है जहाँ मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में जौनपुर (यूपी) के रहने वाले 24 वर्षीय ट्रक ड्राइवर विजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।एसडीओपी नीलम कन्नौज और टीआई संजय शर्मा की टीम ने 4 जुलाई से 15 जुलाई तक 16-16 घंटे वर्किंग की।

इस दौरान सागौर रोड से लेकर नावदा पंथ तक 70 कैमरे खंगाले। 250 से ज्यादा राहगीर, चाय-पान की गुमटी, रिक्शा वालों से पूछताछ की, तभी पुलिस को नावदा पंथ के आगे पेट्रोल पंप के कैमरे में युवती अर्धनग्न हालत में दिखी। उसके पीछे एक युवक बनियान पहने जाते दिखा। पंप वालों ने बताया कि इस युवक का अपने साथी से झगड़ा हो गया था।

इसके सिर में चोट आई थी। उसने पंप के फोन से अपने मालिक से बात कर पुलिस को फोन किया था। अस्पताल में मरहम पट्टी भी कराई थी। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां ड्राइवर का नाम विजय गुप्ता पता चला। वह तब तक एक ट्रक लेकर गुजरात जा चुका था। उसकी तलाश में टीम भेजी गई। लौटते वक्त वह छोटा उदय नगर में पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती से दुष्कर्म करना कबूल लिया है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।