Indore Crime Update : सराफा व्यवसायी के बेटे अरविंद सोनी हत्याकांड की जांच हुई तेज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सराफा व्यवसायी दिनेश सोनी के बेटे अरविंद सोनी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित कृष्णा उर्फ कृष्णकांत उर्फ केके मालवीय और रोहित डॉन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले में रवि मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शिप्रा थाना में पदस्थ सिपाही सौरभ श्रीवास्तव से पूछताछ जारी है। सौरभ भी केके द्वारा आयोजित शराब पार्टी में शामिल हुआ था। केके ने शराब के नशे में ही अरविंद की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें,डंडे बरामद कर लिए है। खुड़ैल थाना पुलिस के मुताबिक केके और अरविंद दोनों दोस्त रहे हैं। केके शुक्रवार दोपहर अरविंद को गंगा डेम स्थित खेत पर पार्टी करने के लिए लेकर आय़ा था। यहां रोहित उर्फ डान और चचेरा भाई रवि भी शामिल हुआ। शाम को सिपाही सौरभ भी आ गया। दोपहर को केके की पत्नी मिताली ने टिफिन बना कर भेजा। शाम को पांचों ने शराब खरीदी और मटन बनाना शुरू किया। रात को केके ने रुपये मांगे और बहस शुरु हो गई। गुस्से में केके,डान और रवि ने अरविंद को इतना पीटा कि मूर्छित होकर गिर गया।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सिपाही बोला बाटी खाकर निकला, नशे में धीरे-धीरे आया

रवि को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। उसने सौरभ का भी नाम कबूला। रविवार दोपहर सौरभ को थाने बुला लिया गया। उसने केके की पार्टी में शामिल होना स्वीकार लिया। लेकिन यह भी कहा कि वह रात करीब 10.30 बजे निकल गया था। उसके जाने के बाद क्या हुआ जानकारी में नहीं है। पुलिस का दावा है विवाद शाम से ही शुरु हो गया था। सौरभ झूठ बोल रहा है। कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।