Indore Education News – DAVV में आज से यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं और CET के लिए आवेदन अप्लाई होंगे शुरू 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

DAVV News. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की यूजी प्रथम वर्ष की एग्जाम 20 जुलाई से बीए की परीक्षा के साथ आरंभ होगी। बीए के छात्र 26 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में कॉपी जमा कर सकेंगे। पहले 24 जुलाई तक का समय दिया था। 22 जुलाई से बीकॉम और 24 जुलाई से बीएससी प्रथम वर्ष की एग्जाम आरंभ होगी। इन्हें भी 5-5 दिन का समय मिलेगा। एमबीए सेकंड सेमेस्टर की एग्जाम भी मंगलवार से आरंभ हो रही है। इन सारी परीक्षाओं में 70 हजार छात्र शामिल होंगे।

 वहीँ आज से CET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। 12 विभागों के 37 कोर्स की 2160 सीटों के लिए सीईटी 31 अगस्त को होगी। हर साल सीईटी के लिए औसत 15 से 17 हजार आवेदन आते हैं। इस बार भी करीब इतने ही आवेदन आने की संभावना है।

सीईटी में आईआईपीएस, आईएमएस, लॉ, इकोनॉमिक्स, फॉर्मेसी, एसजेएमसी, ईएमआरसी और कॉमर्स सहित अन्य विभाग शामिल हैं। प्रमुख रूप से बीए एलएलबी, एमबीए एमएस, बीकॉम ऑनर्स और एमबीए फाइनेंस व मॉर्केटिंग, बिजेनस इकोनॉमिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेस, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीफार्मा, बीए मास कम्युनिकेशन और बीएससी ऑनर्स जैसे कोर्स शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।