Indore Education News – जानिए शिक्षा से जुड़ी कुछ खास ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित किया जाएगा। जुलाई 2020 में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की थी। इसका कुल प्रस्तावित खर्च पांच साल की अवधि में 50,000 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के एक साल पूरे होने के अवसर पर 29 जुलाई को छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनईपी के कारण देश की स्कूली, उच्च, तकनीकी शिक्षा में जल्द बदलाव दिखेंगे।

3. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 26 जुलाई को देर शाम बड़ी घोषणा करते हुए आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा 03 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।

4. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आज यानी कि 27 जुलाई 2021 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2021 ) के लिए आंसर-की जारी कर देगी।

 
5.  मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा साझा की गयी विज्ञप्ति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।  वेबसाइट के साथ मोबाईल ऐप्प पर भी देख सकेंगे.
 
6. बायजूस ने सोमवार को सिंगापुर स्थित ग्रेट लर्निंग के अधिग्रहण की घोषणा की. बायजूस ने एक बयान में कहा कि वह पेशेवर और उच्च शिक्षा खंड में ग्रेट लर्निंग की वृद्धि में तेजी लाने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश भी करेगी.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।