इंदौर: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बीमार, कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव,रात को चला अफवाहों का दौर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन अस्वस्थ हैं। इंदौर की पूर्व सांसद महाजन को बुखार की शिकायत के बाद स्थानीय बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें मामूली बुखार है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का दौर चला। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट करके डिलीट किया। वहीं, सुमित्रा महाजन के छोटे बेटे मंदार महाजन ने बताया कि मेरी मां पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरीके से गलत है।

सुमित्रा महाजन   गुरुवार रात फेंक न्यूज का शिकार हो गई, शशि थरूर ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन की फर्जी खबर ट्वीट कर दी। इसके बाद थरूर की काफी फजीहत हुई। हालांकि थोड़ी देर बात शशि थरूर को अपनी गलती का पता चला। उधर, शशि थरूर के ट्वीट पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ताई एक दम स्वस्थ हैं। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

दरअसल कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने गुरुवार रात ट्वीट करके बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उधर सुमित्रा महाजन के निधन की खबर ट्वीट होते ही दूसरे लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। हालांकि थोड़ी देर बात पता चला कि सुमित्रा महाजन ठीक हैं, उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ी थी। हालांकि मौजूदा समय वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस बात की जानकारी होते ही शशि थरूर ने ट्वीट कर खेद जताया और कहा कि मुझे खुशी है कि निधन की खबरें गलत निकलीं।  

थरूर ने डिलीट किया ट्वीट
इस बात की जानकारी होते ही शशि थरूर ने ट्वीट कर खेद जताया और कहा कि मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। मुझे आश्चर्य है कि लोगों को इस तरह की बुरी खबरें ईजाद करने और फैलाने के लिए कौन उकसाता करता है। सुमित्रा जी के स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं।  

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।