इंदौर: नाबालिग मानसिक दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, महिला पर अश्लील फिल्म दिखाने के आरोप

sadbhawnapaati
2 Min Read

इंदौर क्राइम.  नाबालिग मानसिक दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने दोस्त पर आरोप लगाकर बताया है कि दोस्त ने उसके तीन साथियों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। एक महिला पर भी आरोप है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लड़की की उम्र 16 वर्ष है और वह मानसिक दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार लड़की कुलकर्णी का भट्टा निवासी है। 1 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। सोमवार को लड़की घर पहुंची थी और घरवाले उसे लेकर थाने आए।

लड़की ने अपने दोस्त नवल निवासी नंदानगर, कृष्णा निवासी करोल बाग,संजय निवासी सोमनाथ की चाल और दीपांशु पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत कीहै। पीड़िता ने बताया कि 1 अप्रैल को उसका दोस्त नवल उसे घुमाने के बहाने करोल बाग में उसके दोस्त कृष्णा के यहां ले गया था। लड़की ने मां की डांट के डर से वहां से वापस घर जाने से मना कर दिया।
बाद में कृष्णा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रात में संजय वहां पहुंचा और अगले दिन उसे महालक्ष्मी नगर क्षेत्र की एक होटल में लेकर गया। यहां प्रांजल नाम की महिला ने कमरा दिलवाया। प्रांजल ने उसे अश्लील फिल्म दिखाई। बाद में दीपांशु आया।
संजय और दीपांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों उसे होटल में छोड़कर चले गए। प्रांजल ने खाना खिलाया और वह भी चली गई।  2 अप्रैल की रात को वह होटल से निकलकर विजयनगर गई और वहां कालिका माता मंदिर में सो गई। यहां दोपहर में एक व्यक्ति से दस रुपये लेकर नाश्ता किया और रात में घर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मानसिक दिव्यांग है।
बार-बार बयान बदल रही है। उसका सर्टिफिकेट भी बना हुआ है। उसका आईक्यू लेवल करीब 69 प्रतिशत बताया गया है। इस मामले में काउंसलर और मनोचिकित्सक की मदद भी ली जा रही है। इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मोबाइल भी जब्त किया है।
Share This Article