इंदौर : अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से गैस हॉकर की मौत, पत्नी जख्मी, मृतक अवैध तरीके से करता था गैस रिफिलिंग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में एक गैस हॉकर की सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मौत हो गई, हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक अपने घर में अवैध तरीके से कमर्शियल सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करता था।
Indore News. इंदौर में बड़ी गैस की टंकी से छोटी टंकी में गैस रिफिल करते समय ब्लास्ट होने से एक हॉकर की मौत हो गई। हादसे में पास ही खड़ी उसकी पत्नी गंभीर रूप से भर्ती हुई है, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

द्वारकापुरी टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार अजय पिता (उम्र 42 वर्षीय) बृजभूषण पाल निवासी 12, ऋषि पैलेस की हादसे में मौत हो गई है। उसकी पत्नी वीणा भी ब्लास्ट में जख्मी हुई है। टीआई के अनुसार घटना बुधवार सुबह 7 बजे मृतक के घर की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह हॉकर था और सिलेंडर को लोडिंग से लोगों के घर सप्लाई करता था।

अवैध तरीके से रिफिल करता था सिलेंडर 

मृतक के घर से 20 कमर्शियल सिलेंडर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजय अवैध तरीके से रोजाना बड़े सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरता था। मौत से पहले बुधवार को भी वह रोज की तरह गैस भर रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। रिफिलिंग के दौरान पत्नी पास में खड़ी थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।