इन्दौर गौरव उत्सव : 30 मई को होगी दिव्यांगजनों की सांस्कृतिक प्रस्तुति 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। इन्दौर गौरव उत्सव के अंतर्गत दिव्यांगजनों के द्वारा 30 मई को शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम- गायन वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां गांधी हॉल परिसर में दी जायेगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। नगर निगम को गांधी हाल परिसर का आरक्षण, टेबल कुर्सी साउण्ड, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व विकास अधिकारी एनएबी संजय लाखण्डे को सौंपा गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को दिव्यांगजनों के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व सौंपा है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व राजेश मिश्रा को सौंपा गया है।
कलापथक दल सामाजिक न्याय इन्दौर रेमू दाहिमा को कलापथक दल के सभी सदस्यों के साथ मय वाद्य यंत्र सहित उपस्थित होकर मध्यप्रदेश गान एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने का दायित्व सौंपा गया है।
इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व कलाकार सामाजिक न्याय प्रदीप सोलंकी को सौंपा गया है। व्याख्याता शिक्षा विभाग श्रीमती लिली डाबर को कार्यक्रम संचालन का दायित्व सौंपा गया है।
इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व  विशेष शिक्षक हरिश हलवे को सौंपा गया है तथा सह अस्पताल अधीक्षक सिविल सर्जन को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व मूक बधिर संगठन रवि बनोत को सौंपा गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।