Indore Health News – 37 साल की नेहा चौधरी ने दी 4 लोगो को नयी जिदगी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एक बार फिर अंगदान से मिल रहा है तीन व्यक्तियों को नया जीवन

41वीं बार ग्रीन कॉरिडोर से भेजे जा रहे हैं निर्धारित अस्पतालों को किडनी एवं लीवरIndore Health News. संभागायुक्त एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा की अगुवाई में इंदौर पुनः मानवता की मिसाल पेश करने जा रहा है ।  37 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के परिवार द्वारा दिखाये गये मानव कल्याण के भाव से तीन व्यक्तियों को नया जीवनदान प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि चोइथराम अस्पताल में भर्ती 37 वर्षीय महिला नेहा चौधरी को उपचार के दौरान ब्रेन डेड पाया गया। महिला के परिवार द्वारा स्वप्रेरणा से अंगदान की सहमति दी गयी। जिसके पश्चात महिला की दोनों किडनी और लीवर जरूरतमंद मरीजों को डोनेट  किये गये। इसमें लिवर चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, एक किडनी सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज तथा दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को डोनेट की गई है।  डोनेट किए गए ऑर्गन को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से चोइथराम अस्पताल से निर्धारित अस्पतालों तक भेजा गया। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने कहा है कि अंगदान का फ़ैसला करने वाले परिवार का यह निर्णय अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि ऑर्गन डोनेशन में इंदौर शहर ने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है, जिससे अन्य व्यक्तियों को भी अंगदान के लिये प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।