इंदौर फिर हुआ गौरवान्वित : स्वच्छता, कल्चर, नवाचार सहित विभिन्न केटेगरी में मिले 6 अवार्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री पुरी ने दिये अवार्ड
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने दी बधाई

इंदौर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत (गुजरात) में “इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट-2020” में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्मार्ट सिटीज को अवार्ड वितरित किये।
इंदौर को विभिन्न केटेगरी में 6 अवार्ड मिले। स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान मिला है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटीज को बधाई दी है।

कल्चर थीम में इंदौर और चंडीगढ़ को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इसी थीम पर डिजिटल म्यूजियम बनवाने पर ग्वालियर को तीसरा स्थान मिला है।
इंदौर को हेरिटेज के बेहतर संरक्षण पर यह आवर्ड मिला है। साथ ही इंदौर को स्वच्छता थीम पर म्युनिसिपल बेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम के लिए तिरूपति के साथ संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
इंदौर को इकोनॉमी थीम पर कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए, बिल्ट एनवायरमेंट थीम पर छप्पन दुकान के लिए, इनोवेशन अवार्ड में कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म और सिटी अवार्ड में इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से ओवरआल विनर का अवार्ड दिया गया।

अर्बन एनवायरमेंट थीम में संयुक्त रूप से भोपाल और चेन्नई विजेता घोषित हुए। भोपाल को क्लीन एनर्जी में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह अवार्ड मिला है। सिटी अवार्ड में राउण्ड-एक में जबलपुर को तीसरा और राउण्ड-तीन में सागर को दूसरा स्थान मिला है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।