Indore Metro Project News – मेट्रो लाइन के रास्ते से दो प्रतिमाएं हटाई जाएगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। मेट्रो ट्रेन के रास्ते में बाधाएं अब हटाई जाएगी। दो मूर्तियों को अब कभी भी हटाने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
विजय नगर चौराहे पर लगी जनसंघ के नेता रहे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और खजराना चौराहे पर लगी सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमाएं हटाने का काम नगर निगम जल्द ही हाथ में ले रहा है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा मंगल सिटी मॉल की तरफ शिफ्ट की जाएगी। सहस्त्रबाहु अर्जुन की मूर्ति को भी कोने पर साज सज्जा करके स्थापित किया जाएगा।
मेट्रो प्रोजेक्ट जल्द ही एयरपोर्ट रोड पर खुदाई शुरू कर पिलर डालेगा। यहां मिट्टी चट्टानों का परीक्षण पूरा हो चुका है।
सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही इस सड़क पर भी मैट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा। पहली प्राथमिकता में एयरपोर्ट सुपर कॉरिडोर विजय नगर का काम पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
लोकसभा चुनाव के पहले इंदौर में एक हिस्से में मैट्रो दौड़ाई जा सकती है। इंदौर में वैसे भी मैट्रो प्रोजेक्ट पिछड़ गया है। माना जाता है कि इंदौर के पहले भोपाल में मैट्रो दौड़ने लगेगी।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।