Indore News – इंदौर में विद्युत आपूर्ति और सुविधा विस्तार के लिए 282 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जिला विद्युत समिति की पहली बैठक सांसद लालवानी, विधायकगण, कलेक्टर की मौजूदगी में सम्पन्न
Indore News. इंदौर जिले में विद्युत आपूर्ति को और अधिक बेहतर बनाने तथा विद्युत सुविधा विस्तार के लिये 282 करोड़ रूपये से अधिक का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें से 96.43 करोड़ रूपये का प्रस्ताव इन्दौर शहर और 186.87 करोड़ का प्रस्ताव इन्दौर ग्रामीण क्षेत्र के लिये रहेगा। उक्त राशि से विद्युत लाइनों के विस्तार, ट्रांसफार्मर, ग्रीड निर्माण, क्षमता वृद्धि आदि विद्युत विकास संबंधी कार्य करवाये जाएंगे। जिले में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और उपभोक्ता सुविधा पर फोकस रहेगा। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिये झोन कार्यालयों में हेल्पडेस्क बनाई जायेगी।
यह जानकारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के आदेश पर नवगठित जिला विद्युत समिति की आज कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई पहली बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सांसद शंकर लालवानी ने की। बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, समिति सचिव कलेक्टर मनीष सिंह, संयोजक अधीक्षण यंत्री इंदौर शहर मनोज शर्मा, अधीक्षण यंत्री इंदौर ग्रामीण डीएन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। सांसद लालवानी ने कहा कि भारत सरकार रिवैंप्ड स्कीम की सारी जानकारी समय पर दी जाए, ताकि नए कार्य समय पर हो। उन्होंने किसानों को विद्युत प्रदाय में और सुधार करने और मेंटेनेंस गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि विद्युत संबंधी कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए, समिति पूर्व के कार्यों एवं आगे होने वाले कार्यों का मूल्यांकन करेगी। इस अवसर पर इन्दौर शहर के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट का पावर पाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। समिति सदस्यों के प्रतिनिधियों बालमुकुंद सोनी इन्दौर 2, मुकेश पटेल राऊ, सत्यनारायण परमार महू, भारत सिंह चौहान चिमली सांवेर, बलराम पटेल देपालपुर, और समिति सह-अध्यक्ष धार-महू सांसद के प्रतिनिधि अंतर सिंह नागर आदि ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, शिकायत निवारण और संतुष्टि को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। संचालन इंजीनियर जी.के. वैष्णव ने किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।