Indore News – 4 महीने पहले हुई थी 16 साल की युवती के साथ वारदात , 9वीं की छात्रा को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, अज्ञात पर केस

sadbhawnapaati
2 Min Read

Indore Crime News.इंदौर में 9वीं क्लास की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की से एक अनजान आरोपी ने दुष्कर्म किया। मामला चार महीने पहले का है।
लड़की के पेट में दर्द उठने पर परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, तब जाकर लड़की ने आपबीती बताई। गांधीनगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।
टीआई संतोष यादव के मुताबिक 16 साल की लड़की की शिकायत पर शनिवार रात रेप के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह अगस्त में बागड़दा इलाके से अपने बड़े पिता के घर से पैदल गांधीनगर इलाके में आ रही थी।
एक बाइक सवार ने उसे रोका और खेत में ले गया। झाड़ियों के बीच आरोपी ने धमकाकर उसके साथ रेप किया। उसने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया। लड़की का पिता किसान है। उसके दो भाई बहन हैं।
पेट में दर्द, अस्पताल में खुलासा
शुक्रवार को लकड़ी के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां जांच में शनिवार को पता चला कि वह गर्भवती है।
परिवार ने आपस में बात की, जिसके बाद मामले में पुलिस को शिकायत की गई। अधिकारियों के मुताबिक अभी लड़की की काउंसलिंग करवाई जाएगी। संभवत लड़की मामले में कुछ छिपा रही है।
जल्द ही इस मामले में पहचान कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
Share This Article