Indore News – ट्रैफिक एएसपी की कार्रवाई, लापरवाही देखी एसआई सहित तीन जवान थाने में अटैच

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. यातायात एएसपी ने चौराहों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने चौराहों पर खड़े यातायात कर्मियों की भी जानकारी ली। जब वे विजय नगर थाना पहुंचे तो सब इंस्पेक्टर ढोंगर सिंह पंवार, प्रधान आरक्षक अजय द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, आरक्षक सोनू सिंह चौराहों पर तैनात नहीं मिले। शाम को विजय नगर पर ट्रैफिक अधिक होता है, जाम की स्थिति बनी तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की जानकारी ली।
पता किया तो चारों गुट बनाकर एक तरफ खड़े होकर बात कर रहे थे। एएसपी अनिल पाटीदार ने पहले तो चारों को फटकार लगाई और फिर उन्हें ट्रैफिक से हटाकर यातायात थाने में अटैच कर दिया। इसके बाद चौराहों पर तैनात सभी को हिदायत दी कि यदि कोई भी ट्रैफिककर्मी ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक संभालते हुए नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने बताया कि वे एएसपी लगातार सुबह और शाम को निरीक्षण करेंगे और यातायात के हाल जानेंगे।
कलेक्टर मनीषसिंह ने पद से …..इसी तरह जिले की महू जनपद पंचायत की कोलानी ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर पंचायत की प्रधान जस्सूबाई को कलेक्टर मनीषसिंह ने पद से हटा दिया है। पंचायत में वर्ष 2017-18 में स्वीकृत सड़क निजी भूमि पर बना दी गई। कार्य का मूल्यांकन करने पर इसमें 7 लाख 76 हजार रुपये से अधिक की अनियमितता पाई गई। प्रधान को इस मामले में नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया जवाब संतोषजनक न मिलने पर जस्सूबाई को पद से हटा दिया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।