Indore News सदभावना पाती । नगर निगम द्वारा संचालित शहर के 14 से अधिक रेन बसेरा में बाहर से आकर वालों की जांच की व्यवस्था नहीं होने से और भी परेशानी हो रही है। हालांकि इस मामले को लेकर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। क्योंकि शुरुआती दौर में व्यवस्था यहां के कर्मचारियों को ही रखना पड़ती है।
बताया जाता है कि शहर में एक बार फिर से इस मामले को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बढ़ती जा रही है इसलिए भी इस मामले को लेकर निगम ने विशेष तौर से निर्देश दिए हैं।
एनजीओ द्वारा अधिकतर रैन बसेरा का संचालन किया जा रहा है और वही के कर्मचारी भी यहां पर काम कर रहे हैं। शहर के कई रैन बसेरा में रोजाना लगभग 50 से अधिक लोग रात्रि में भी विश्राम करने आते हैं।
ऐसे में अगर लापरवाही बरती जा रही है तो विशेष कार्रवाई भी होगी। निगम के जोनल कार्यालय के कर्मचारियों को भी देखरेख की जिम्मेदारी दी है। वहीं कई रेन बसेरा में रजिस्टर में एंट्री भी बराबर नहीं होने के कारण भी परेशानियां आ रही है।
निगम कर्मियों के साथ साथ एनजीओ के कर्मचारियों को भी निर्देश जारी किए हैं कि बेहतर जांच के साथ ही आगे काम करें और लापरवाही बरतने पर एनजीओ के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। एनजीओ के कर्ताधर्ताओं को विशेष तौर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
