Crime News Indore – शिक्षक से रिटायरमेंट के बाद जीपीएस से 100000 की रिश्वत मांगने वाले को ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथ पकड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर एसपी ईओडब्ल्यू को रिटायर्ड सहायक शिक्षक रमेश चंद्र मुजाल्दे निवासी कसरावद ज़िला खरगोन ने शिकायत की थी की आरोपी अखिलेश पगारे सहायक ग्रेड 2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम सीन गुन तहसील उन्हें सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले GPF राशि के भुगतान हेतु ₹100000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। आवेदक ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर में लिखित में शिकायत की थी ।

ट्रैप दल कार्रवाई हेतु कसरावद पहुंचा फरियादी ने आरोपी अखिलेश पगारे से रिश्वत के पैसे के संबंध में दूरभाष पर चर्चा की तो आरोपी अखिलेश पगारे ने रिश्वत की राशि प्राप्त करने हेतु कसरावद बस स्टैंड पर आने का बताया, कुछ समय पश्चात आरोपी अखिलेश पगारे पिता लखन लाल पगारे उम्र 48 वर्ष निवासी अरिहंत नगर कसरावद एवं आरोपी शेरू मालाकार पिता श्री तुलाराम मालाकार उम्र 47 वर्ष निवासी अरिहंत नगर कसरावद जिला खरगोन दोनों कसरावद बस स्टैंड पर आए आरोपी अखिलेश ने रिश्वत की राशि फरियादी रमेश चंद्र से उसके साथी शेरू मालाकार को देने का बताया फरियादी ने जैसे ही रिश्वत की राशि शेरू मालाकार को प्रदान की आरोपी अखिलेश पगारे ने शेरू मालाकार से रिश्वत की राशि प्राप्त कर अपनी जेब में रखी फरियादी के इशारा करते ही इन दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि ₹50000 नगद प्राप्त करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है पुलिस दल द्वारा कसरावद में कार्रवाई जारी है आरोपी अखिलेश पगारे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधित 2018 की धारा 7 एवं आरोपी शेरू मालाकार के विरुद्ध धारा 120 भादवी के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है कार्रवाई जारी है आरोपी अखिलेश पगारे द्वारा सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक श्री रमेश चंद्र मुजाल्दे से पूर्व में भी ₹130000 की राशि रिश्वत के रूप में प्राप्त की जा चुकी है एवं फिर से ₹100000 रिश्वत की मांग की गई थी जिस पर से आज उसे रंगे हाथ ₹50000 की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

आवेदक की शिकायत पर तस्दीक उपरांत एक ट्रैप दल का गठन किया गया, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिरुद्ध वाधिया के नेतृत्व में निरीक्षक विनोद सोनी ,निरीक्षक कैलाश पाटीदार ,उप निरीक्षक राजेश गोयल ,प्रधान आरक्षक हरीश आरक्षक ,अजय सोलंकी आरक्षक ,रणजीत आरक्षक अजय चौबे ,आरक्षक प्रदीप मिश्रा ,आरक्षक नीलम व आरक्षक स्वाति टीम में रखे गए थे

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।