Indore News – फिर से योगीराज के लिए सतत रुद्राभिषेक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। उत्तर प्रदेश में फिर से योगीराज स्थापित हो कि कामना के साथ इंदौर में सतत रुद्राभिषेक किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत महापर्व मकर संक्रांति से की विद्वान पंडितों द्वारा सुपर कॉरिडोर से लगे पालाखेड़ी में की गई है।

महादेव सेना के संस्थापक लाखन सिंह तंवर (पालाखेड़ी) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पुन: योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने तक रुद्राभिषेक जारी रहेगा । रूद्राअभिषेक विद्वानों के सान्निध्य में हो रहा है, जिसमे प्रतिदिन यजमान शामिल होकर भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक कर आरती करते हैं । उत्तरप्रदेश में पुन: योगी आदित्यनाथ की धर्म रक्षक सरकार बने उसी संकल्प के साथ महादेव सेना द्वारा चल रहे रुद्र अभिषेक में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार के साथ रुद्र अभिषेक में महादेव सेना संस्थापक लाखनसिंह तंवर पालाखेड़ी समाजसेवी बनेसिंह चावड़ा ,  महीपाल सिंह चावड़ा, अर्जुन चावड़ा, भावेश  शर्मा, हर्ष दुबे,राज गिरी ने भगवान का पूजन अर्चन किया और आरती में शामिल हुए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।