Indore News – 16 से 20 अगस्त तक आयोजित होगा विकासखंड एवं जिला स्तरीय रोजगार मेला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News: आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा 16 से 18 व 20 अगस्त तक विकासखंड एवं जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय इंदौर के उपसंचालक ने बताया 16 अगस्त को महू जनपद पंचायत में, 17 को सांवेर जनपद पंचायत में, 18 को देपालपुर जनपद पंचायत में तथा 20 अगस्त को ग्रामीण हाट बाजार इंदौर में प्रातः 11 से बजे से 3 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों की पूर्ति की जाएगी। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के आवेदक/आवेदिका, जो कि न्यूनतम 8वीं पास या उससे अधिक हो तथा आईटीआई के व्यवसायों में प्रशिक्षित व डिप्लोमाधारी हो, भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों को अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।