Indore News – भेरूघाट पर कार ट्रक से भिड़ी, 4 घायल, एक की मौत, खाटू श्याम से लौटते समय हुआ हादसा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News। भेरूघाट पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ओवरटेक करने के चक्कर में कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं उसके चार साथी घायल हो गए।

सिमरोल थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 09 सीएन 6295 में कपिल लश्करी, अरविंद ठाकुर, नीलेश तिवारी, सुनील मौर्य, हिमांशु राठौर सभी निवासी बड़वाह थे। सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

भेरूघाट पर बाबा के ढाबे के पास रात करीब एक बजे ओवरटेक करने पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूसरी लेन में चली गई। घटना में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर सिमरोल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर गई। रास्ते में कपिल की मौत हो गई। अन्य युवकों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अरविंद की हालत में सुधार होने पर उसे बड़वाह ले जाया गया।

बताया जाता है कि पंचायत चुनाव में नीलेश की पत्नी व सुनील पंच निर्वाचित हुए थे। बाद में नीलेश की पत्नी उपसरपंच बन गई। इसको लेकर नीलेश दोस्तों के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गया था।

पुलिस के अनुसार कपिल केबल संचालक था। सुनील पंचायत में कार्यरत है व हिमांशु कोरियर का काम करता है। ट्रक चालक के बारे में फिलहाल पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक युवकों के नशे में होने की बात भी सामने आई है।

घाट सेक्शन पर चल रहा काम

भेरूघाट पर बस हादसे के बाद पुलिस अफसरों ने घाट का दौरा किया था और सुधार के लिए पत्र लिखा था।जिसके बाद अब जाकर घाट पर गड्ढे भरे गए हैं।रेलिंग भी लगवाई जा रही है।पुलियाओं को भी ठीक करने का काम चल रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।