Indore News – इंदौर नगर निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग में अव्यवस्था 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

यहां आवेदन के निराकरण से लेकर सूचना देने वाला भी कोई नहीं

इंदौर । नगर निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग में तमाम तरह की लापरवाही उजागर है। यहां पर अव्यवस्था को लेकर पहले भी निगम का कमिश्नर प्रतिभा पाल ने भी प्रभारी को लताड़ भी लगाई परंतु आमजनों को सुविधा नहीं मिल रही है।
यहां पर ढेर आवेदन होने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को बराबर नहीं मिल रहा है जबकि शहरी गरीबी उपशमन विभाग में इस तरह की व्यवस्था की जाती है।
यहां पर कई तरह की व्यवस्था करने के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है तो दूसरी ओर देखा जाए तो निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग के साथ ही जोनल प्रभारी वार्ड, प्रभारी सामुदायिक संगठन आदि जगह भी इस तरह की व्यवस्था है परंतु यहां पर भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यहां पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से लेकर विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, समग्र आईडी बनाने से लेकर खाद्य ने पर्ची बेरोजगारों को बैंक से लोन के साथ-साथ कई योजनाओं का निराकरण होना चाहिए परंतु लापरवाही इस कदर हो रही है कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यहां पर तमाम तरह के आवेदन पहले भी दिए गए थे परंतु सुनवाई नहीं हो रही है और ना ही कोई इस और  ध्यान दिया जा रहा है। अब यह भी कहा जा रहा है कि इसको लेकर फिर से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत होगी राज्य शासन के तमाम योजनाओं का निराकरण होना चाहिए परंतु लगातार लापरवाही के चलते कोई काम यहां पर बराबर नहीं हो रहा है। शासन की योजना के तहत लोगों को लाभ मिलना चाहिए था परंतु यहां पर लोग चक्कर लगाने के लिए मजबूर है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।