Indore News – शहर से लेकर गांव तक बाल कांग्रेस का होगा गठन, कांग्रेस में पहली बार बनेगी युवाओं की टीम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
Indore News. कांग्रेस इतिहास में पहली बार बाल कांग्रेस का गठन शहर से लेकर जिले व प्रदेश में होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इसका प्रभारी पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन को बनाया गया है जो लगातार युवाओं की टीम को जोड़ने का काम करेंगे। इसका गठन जल्द ही होने जा रहा है जिन्हें कांग्रेस अपनी रीति नीति व 70 साल के इतिहास को भी बताने जा रही है।
बाल कांग्रेस में 13 से लेकर 20 साल तक के युवा होंगे जिन्हें बाल कांग्रेस के रूप में पदाधिकारी बनाया जाएगा। कांग्रेस की रीति नीति के साथ ही पहले चरण में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की तर्ज पर बाल कांग्रेस के शहर से लेकर प्रदेश और जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। इसके बाद टीम पूरी बनाई जाएगी। प्रदेश भर में जिला अध्यक्ष से लेकर शहर अध्यक्ष भी नियुक्त होंगे और उनकी कार्यकारिणी के साथ ही कांग्रेस जिम्मेदारी भी सौंपेगी। प्रत्येक बाल कांग्रेस पदाधिकारी को 70 वर्ष के कांग्रेस के इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी और कांग्रेस की रीति नीति से भी अवगत कराते हुए उन्हें प्रत्येक ब्लॉक, वार्ड और शहर स्तर पर काम करने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। बाल कांग्रेस गठन के साथ ही जो कांग्रेस के अधीनस्थ निष्क्रिय संगठन है उन्हें समाप्त करने की भी रूपरेखा तैयारी कर ली है। बाल कांग्रेस के लिए तैयारियां जोरों पर है जल्द ही बाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होने जा रही है। इसमें इंदौर जबलपुर और भोपाल के 13 से 20 वर्ष के युवाओं में हो रहे कि पहले बाल कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें बनाया जाए जो लगातार प्रभारी बाला बच्चन, दिग्विजय सिंह से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सभी मिलकर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस के इतिहास में संभवत पहला मौका है जब बाल कांग्रेस का गठन किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।