Indore News – निगमकर्मी कर रहे निजी प्लाटों से पेड़ो की अवैध कटाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कर्मचारियों की मिलीभगत की शिकायत 

निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ कर्मचारियों पर आरोप है कि उनकी मिलीभगत के चलते निजी भूखंड पर भी प्लाट मालिक से सांठगांठ कर पेड़ों को अवैध कटाई हो रही है। इस तरह की शिकायत अभी हाल ही में एक बार फिर से निगम में की है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश वर्मा द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही है। वहीं जब अधिकारियों से चर्चा का प्रयास किया है तो जाता वह चर्चा नहीं करते हैं।
बताया जाता है कि प्रदेश के हमारे मुख्यमन्त्री पौधा रोपण करवा रहे है। वही दूसरी ओर निगम उद्यान अधिकारी के मौखिक आदेश पर निगम टीम से अवैधानिक तौर पर पेखे की कटाई करवा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि ए.बी रोड स्थित बसन्त पूरी कॉलोनी में एक प्लाट पर 5 से अधिक पेड़ो की कटाई निगम टीम से बगैर दस्तावेजों के अपने मौखिक आदेश पर कटाई दरोगा ओर टीम से कटवा रहे है। जब उनसे पेड़ कटाई पर चर्चा करना चाहो तो उद्यान अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। वरिष्ठ उच्च पदाधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करवाया गया है साथ ही निगम उद्यान कंट्रोल रूम पर शिकायत की गई है जिस पर झोन 13 के उद्यान दरोगा को भी अवगत करवाया गया है। शहर भर में मौखिक आदेश पर ही कई इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं। एक ओर जहां हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सरकार से लेकर नगर निगम द्वारा काम किए जा रहे हैं तो बाहर ही सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार अवैध कटाई शहर भर में जारी है जिसके लिए एक अवैध कटाई करने वाली गैंग भी निगमकर्मियों के साथ विचरण करती रहती है। इस मामले की भी शिकायत कई बार निगम में भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई मि नहीं हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश वर्मा ने ल बताया कि लगातार पेड़ों की अवैध कटाई को उ लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 से लेकर 311 एप पर भी शिकायत की गई है लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसमें कई बार कहा जाता है कि उद्यान अधिकारी ने मौखिक आदेश दिए है। अब यह समझ से परे है कि जब लिखित आदेश भी कर्मचारी नहीं मानते हैं तो फिर मौखिक आदेश पर किस तरह से निजी भूखंड से लेकर निजी घरों में पेड़ों की कटाई करने पहुंच जाते हैं। इस तरह की शिकायतें लगातार की जा रही है। इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। वही उद्यान अधिकारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। शहर भर में अलग-अलग इस तरह से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई को लेकर निगम में लगातार शिकायतें की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।