Indore News – इंदौर में हुआ सायनाशोर अवॉर्ड शो 2022

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। एक भव्य अवार्ड शो का आयोजन नववर्ष की शुरुआत में इंदौर के होटल सयाजी में हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा अलग अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप जैन, अमित किशनपुरिया, कमल राठी, तेजेंदर सिंह घुम्मन, अंशुमन श्रीवास्तव उपस्थित थे।

साथ ही फेमस डिज़ाइनर के कलेक्शन पर मॉडल्स ने फैशन शो भी किया जिसमें मॉडल्स को भी पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सम्मानित करने तथा उन्हें मोटीवेट करना था। इवेंट में मुख्य रूप से अमित सांखला, रोहित सेंसेशन और राजेश जैन ने एक अच्छे सहयोगी के रूप में अपनी अमूल्य सेवाएं दी। द आइकॉन इंडिया कंपनी भी एक मुख्य सहयोगी के रूप में थी।

आयोजक आदित्य शर्मा , सुनीता जायसवाल और प्रियंका सिंह थे। उन्होंने बताया कि इस तरह का अवार्ड शहर में पहली बार किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के अलावा देशभर से अलग अलग क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजक प्रियंका सिंह ने बताया कि अब इससे भी बड़ा अवार्ड शो होने वाला है जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी जिसमें कई सामाजिक लोगों का सम्मान किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।