Indore News – दंत चिकित्सा महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में दंत चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने किया फैशन शो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आधुनिक दंत चिकित्सा संबंधी जानकारी के लिये लगायी गयी प्रदर्शनी

शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में हीरक जयंती समारोह के अन्तर्गत आज व्हाईट कोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे एवं श्री के.के. अस्थाना उपस्थित थे। डॉ. निशांत खरे ने कहा कि गिर कर सीखना अक्लमंदी नहीं होती, पूछ कर सीखना समझदारी है। उन्होंने कहा कि समारोह में आये सीनियर डॉक्टर्स के अनुभव से ज्ञान की नई कोपले खिलेंगी जो आगे भविष्य में नाम रोशन करेगी। हमें अपनी संस्कृति, अपने इतिहास पर हमेशा गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में डेंटल सर्जरी तथा अन्य सर्जरी का प्राचीन इतिहास है। हजारों वर्ष पूर्व सर्जरी का उल्लेख मिलता है।

श्री के. के. अस्थाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि भारत ने विश्व में कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं, तो विद्यार्थियों को भी देश के लिये नये कीर्तिमान स्थापित करके राष्ट्र का कर्ज चुकाना चाहिए। राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को फिर लिखा जाये तो उसमें दंत चिकित्सा महाविद्यालय का नाम अंकित हो। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देशराज जैन ने बताया कि छात्रों की हौसला बढाने के लिये व्हाईट कोट कार्यक्रम महाविद्यालय में प्रथम बार आयोजित किया गया है।

ऑर्गेनाईजिंग चेयरपर्सन हीरक जंयती डॉ. सध्या जैन ने समस्त छात्रों को दंत चिकित्सा संबंधी शपथ दिलवाई। प्रमुख अतिथियों का परिचय आयोजन समिति की सचिव डॉ. अलका गुप्ता एवं डॉ. अमित रावत ने दिया।

कार्यक्रम के दौरान हर विभागों द्वारा अलग-अलग वैज्ञानिक प्रदर्शनियों के आयोजन किये गये। जिसमें विभागों द्वारा आधुनिक दंत चिकित्सा संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जैसे कि एल्युमनाई की मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टरों द्वारा फैशन शो में अद्भुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा अग्रवाल एवं डॉ. अशोक विके द्वारा किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।