Indore News – मालवा मिल चौराहे का अव्यवस्थित ट्रैफिक, दूसरी बार निकाले चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मालवा मिल चौराहे पर लगाए पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल दो दिन बाद ही हटा दिए।
ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का यातायात विभाग यहां के ट्रैफिक जाम को सुव्यवस्थित करने का तकनीकी हल नहीं निकाल पा रहा है। यह दूसरी बार है जब ट्रैफिक सिग्नलों को लगाने के बाद निकालना पड़ा है।
लोगों का कहना है कि यहां अधूरी तैयारी के साथ सिग्नल लगाने के कारण यहां जाम की स्थिति बन रहती थी। चौराहे पर छह महीने पहले साइड लाइन का निर्माण हो गया था, लेकिन ये अब तक चालू नहीं हो पाई है।
यहां साइड लाइन बनने के बाद से सड़क पर लगने वाली दुकानों को और भी ज्यादा सुविधा हो गई है। मालवा मिल चौराहे पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव पाटनीपुरा से मालवा मिल वाली लेन पर रहता है।
परदेशीपुरा थाने की ओर जाने वाले लेन पर मंडी होने से भी काफी परेशानी है। साथ ही यहां पर एक और ठेले व दुकानें सड़क पर ही लगी हुई है, जिससे यहां भारी जाम लगता है।
ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए यहां बनी रोटरी भी हटा दी गई थी, जब ट्रैफिक सिग्नल लगे तो यहां लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद सिग्नल फिर से निकाल दिए गए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।